अल्मोड़ा में मरीजों को हुई दिक्कत, जिला चिकित्सालय की ओपीडी 400 पार
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात दोनों अस्थि रोग विशेषज्ञों के अवकाश पर होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 400 से अधिक लोग पहुंचे।
अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक 20 से अधिक मरीज हड्डी से संबंधित थे। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से मरीज काफी परेशान रहे। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि दोनों अस्थि रोग विशेषज्ञ कुछ कारण से अवकाश पर गए हैं। उनके लौटने पर सेवाओं का लाभ मिलेगा।