चौखुटिया के बरलगांव में द्वाराहाट पेयजल योजना भाग दो के निर्माण के विरोध में नारेबाजी करते ग्रा?
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के बरलगांव से द्वाराहाट के लिए प्रस्तावित 28 करोड़ की भाग दो पेयजल योजना के निर्माण का विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर बरलगांव में हुई ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि रामगंगा का जलस्तर पहले ही कम हो चुका है इन हालातों में फिर से एक बड़ी योजना बनाई गई तो रामगंगा सूख जाएगी, जिससे समूची चौखुटिया घाटी में पानी की भारी किल्लत पैदा हो जाएगी। बैठक में निर्माण कार्य न रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बरलगांव पंचायत भवन परिसर में हुई ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि द्वाराहाट के लिए पहले ही एक बड़म पेयजल योजना बन चुकी है। इसके अलावा रामगंगा से अन्य कई पेयजल और सिंचाई योजनाएं चल रही हैं। इन स्थितियों में यदि द्वाराहाट के लिए फिर से भाग दो पेयजल योजना बनाई जाती है तो रामगंगा को सूखने से बचाना मुश्किल हो जाएगा।
कहा गया कि संबंधित विभाग को मामले की गंभीरता को समझते हुए द्वाराहाट पेयजल योजना का निर्माण रद कर देना चाहिए। बैठक में बीडीसी सदस्य चेतना नेगी, ग्राम प्रधान गोविंदी देवी, पूर्व प्रधान हीरासिंह थापा, नवीन बिष्ट, मोहन सिंह, पार्वती देवी, बसंती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।