फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ताड़ीखेत ब्लाक का रिखोली गांव भी जुड़ा मोटर मार्ग से

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रिखोली गांव भी अब मोटर मार्ग से जुड़ गया है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को दो से तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता था। विधायक करन माहरा ने अपनी निधि से गांव के लिए सड़क का निर्माण कराया। सड़क का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि लंबे समय बाद ही सही लेकिन ग्रामीणों को अब इस सड़क का लाभ मिलेगा। विधायक ने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि रिखोली मोटर मार्ग के लिए पूर्व में लोनिवि ने सड़क का समरेखण किया था, लेकिन राज्य सरकार से धन स्वीकृत नहीं हुआ। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने विधायक निधि से सड़क बनाने का निर्णय लिया। विधायक ने गांव के भूमियां देवता मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपये स्वीकृत किए।
ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने भी दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विकासखंड की तरफ से हर संभव मदद का ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह देव के प्रयासों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल रानीखेत के निवर्तमान अध्यक्ष भगवंत नेगी, प्रधान राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल तिवारी, विपिन चंद, राम लाल, चंदन बिष्ट, केसर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें