फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भुजान में शराब की दुकान का विरोध तेज, विधायक ने डीएम को भेजा पत्र

Fri, 17 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भुजान बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध अब जोर पकड़ लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के विधायक को हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजे जाने के बाद विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दुकान की स्वीकृति निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने अपने पत्र में कहा कि भारी विरोध के बावजूद दुकान को मंजूरी मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने जनभावनाओं का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। साथ ही चेताया है कि यदि मामले की अनदेखी की गई तो क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ सकता है। गौरतलब है कि खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे स्थित भुजान बाजार में प्रस्तावित इस दुकान के खिलाफ टूनाकोट, तिपोला, विशालकोट, मुसौली, चापड़ व हिड़ाम सहित कई गांवों के ग्रामीण लामबंद हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन भी भेजा है। विधायक की ओर उठाए गए इस कदम पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें