फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना द्वारा चौबटिया मार्ग को बंद करने का मामला पकडा तूल

विज्ञापन
संयुक्त मजिस्ट्रेट से वार्ता करते विधायक करन माहरा और अन्य जनप्रतिनिधि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया बाजार मार्ग को झूलादेवी से सेना द्वारा बंद कर दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से भी लोग आक्रोशित नजर आए।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक करन माहरा के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और कहा गैस सिलिंडर के वाहन को भी नहीं आने दिया जा रहा है, जिससे भारी परेशानी खड़ी हो गई है। बाद में कैंट बोर्ड सीईओ से मुलाकात की गई। झूलादेवी टैक्सी मालिक एवं चालक समिति और उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने भी ज्ञापन सौंपे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौबटिया मार्ग को झूलादेवी से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। 25 दिन पूर्व अकारण सड़क बंद कर दी गई है। गैस सिलिंडरों के वाहन को भी नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चौबटिया उद्यान गार्डन के कर्मचारियों को भी भारी परेशानी हो रही है। मार्ग बंद होने से वाहन दूसरे सीसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं, मार्ग संकरा होने के कारण किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
पूर्व कैंट बोर्ड सभासद उमेश पाठक ने कहा कि इस मामले में आठ अक्तूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी जनता की परेशानी को देखते हुए मार्ग खुलवाने की मांग उठाई।
बाद में लोग कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद से भी मिले। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने कहा कि इस संबंध में कैंट बोर्ड को पत्र भेजा गया है। मांग जिलाधिकारी तक भी पहुंचाई जा रही है। मिलने वालों में सभासद संजय पंत, विनोद कुमार, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रमेश जोशी, जगदीश सती, उद्यान विभाग के सुरेंद्र जलाल, जगत सिंह बिष्ट, ललित फर्त्याल सहित उद्यान निदेशालय के कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें