13grd02p टीट बाजार में रामलीला मंचन में नारद का अभिनय करते विपन जोशी
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर रामलीला कमेटी की पहल पर टीट बाजार में रामलीला मंचन की धूम मची है। भगवान राम की स्तुति के साथ हर रोज रामलीला का शुभारंभ होता है। रामलीला मंचन में इंद्र कामदेव संवाद, नारद मोह लीला, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा वरदान मांगने के दृश्यों का मंचन किया गया।
नारद की भूमिका विपिन जोशी, रावण की पुष्कर रावत, इंद्र की गंगा रावत, कामदेव की देवेंद्र अलमिया, विष्णु की गौरव जोशी, लक्ष्मी की तानुष राणा, शिव की हरीश खोलिया, पार्वती की अर्जुन दोसाद ने निभाई। संगीत निर्देशक अशोक रावत और कुंदन भाई थे। मंचन में गोपाल दत्त पाठक, भरत फर्स्वाण, दिनेश बिष्ट, नीरज पंत, भुवन पाठक, संजय फर्स्वाण, दिग्विजय, दलीप भाकुनी आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो