फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में शामिल करने के प्रयास का विरोध

Sun, 28 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
नगर निकाय में मिलाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान नगर पंचायत बनने से पहले ही क्षेत्र की ग्राम पंचायतें इसके खिलाफ मुखर होने लगी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित भतरौंजखान नगर पंचायत में ग्राम पंचायतों को शामिल करने के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने इस मामले में एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि भतरौंजखान कस्बा नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में बंटा है।
विज्ञापन


पिछले साल मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों जिलों से लगी ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी। पंचायत प्रतिनिधि इसके विरोध में कई बार शासन, प्रशासन को ज्ञापन भेज चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शासन, प्रशासन इस मामले का सकारात्मक समाधान नहीं कर रहा है। ज्ञापन में बीडीसी सदस्य सतीश कुमार, प्रधान चंदन सिंह, गिरीश भट्ट, मंजू बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें