फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को पीपीपी मोड में देने का विरोध

Sat, 04 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बागेश्वर जिला इकाई ने मोहन सिंह मेहता स्मारक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ को पीपीपी मोड में सौंपने की तैयारी का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन


सीएमओ को दिए ज्ञापन में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीएस शाही ने कहा कि अस्पताल के पीपीपी मोड में जाने से जहां लोगों को महंगी, अधूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय शिक्षित युवाओं का सरकारी सेवा में आने का रास्ता भी बंद हो जाएगा।

उन्होंने सीएमओ से अस्पताल को किसी भी दशा में पीपीपी मोड में न देने की मांग की। एसोसिएशन के मंत्री केवलानंद धौनी ने कहा कि पीपीपी मोड सेवा जनस्वास्थ्य सेवा देने में नाकाम रहा है। इसका उदाहरण कपकोट का अस्पताल है। वहां भी जनता आंदोलित है। पीपीपी मोड से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इसलिए किसी भी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ को पीपीपी मोड में न सौंपा जाए। अन्यथा जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें