फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चों की तलाश को आज से चलेगा आपरेशन स्माइल

Wed, 31 May 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए पुलिस एक जून से आपरेशन स्माइल शुरू करने जा रही है। एसएसपी ने अभियान के लिए तीन टीमों का गठन किया है। स्माइल आपरेशन टीम के लिए वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र सिंह टोलिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसएसपी पी रेणुकादेवी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें विधिक सहायता टीम के लिए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण कुमार गौड़ को प्रभारी, टेक्रिकल टीम में एससीआईयू प्रभारी हरेंद्र चौधरी और कांस्टेबल संदीप सिंह, त्रिलोक सिंह और तलाश करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, विजय कुमार, राजेंद्र गिरि, भूपाल सिंह, वीरेंद्र परिहार, मंजू आर्या को तैनात किया गया है। 

बैठक में चाइल्ड हेल्प लाइन, निर्भया प्रकोष्ठ, शिशु बालगृह, बालगृह किशोरी, बाल कल्याण समिति समेत स्वास्थ्य विभाग और एनजीओ के पदाधिकारियों ने बच्चों की समस्याओं पर चर्चा की। एसएसपी ने सभी संगठनों से बच्चों की गुमशुदगी मामले में पुलिस कार्यालय को सूचना देने को कहा। उन्होंने बताया कि गुमशुदा बच्चों के लिए एक जून से एक माह तक आपरेशन स्माइल चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें