फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई की बारिश ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ा

Wed, 31 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल मई के महीने में 119 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले कई वर्षों में एक रिकार्ड है। इससे पहले मई 2016 में 56.20 मिमी और मई 2009 में 52 मिमी बारिश हुई। मई के महीने में अन्य वर्षों में काफी कम बारिश हुई। इस बार मई में अच्छी बारिश होने से जहां ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट बहुत हद तक कम  हो गया है, वहीं जंगलों में आग की घटनाएं भी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


इस साल 15 मई के बाद मौसम लगातार खराब है। आपदा नियंत्रण केंद्र अल्मोड़ा से मिली जानकारी के मुताबिक मई के महीने में अल्मोड़ा में 119 मिमी, रानीखेत में 143 मिमी और चौखुटिया में 106 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मई माह में इस साल अल्मोड़ा जिले में जितनी बारिश हुई उसने पिछले कई साल के रिकार्ड टूट गए हैं। जानकारी के मुताबिक इससे पहले मई 2016 में 56.20 मिमी, मई 2015 में 13 मिमी, मई 2014 में 29.4 मिमी, 2013 में 2.4 मिमी, 2012 में 7.8 मिमी, 2011 में 27.3 मिमी, 2010 में 29 मिमी और मई 2009 में 52 मिमी बारिश हुई

 बताया गया है कि 2009 से पहले भी इतनी अधिक बारिश इक्का दुक्का सालों में ही हुई है। इस बारिश से जहां ग्रामीण इलाकों में सिंचाई और पीने के पानी का संकट तात्कालिक रूप से कम हो गया है, वहीं इस साल जंगलों में आग की घटनाएं भी न के बराबर सामने आई हैं। हालांकि बारिश के साथ समय-समय पर आंधी तूफान के चलते सेब, खुबानी आदि फलों को नुकसान भी पहुंच रहा है। वहीं, सड़कें बंद होने से पर्यटन सीजन भी प्रभावित हो रहा है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


मई माह में पिछले सालों में हुई बारिश का विवरण

मई 2017    -     119.10 मिमी
मई 2016    -        56.20 मिमी
मई 2015    -       13.00 मिमी
मई 2014    -       29.40 मिमी
मई 2013    -        2.40 मिमी      
मई 2012    -       7.80 मिमी
मई 2011    -      27.30 मिमी
मई 2010    -      29.00 मिमी
मई 2009    -      52.00 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें