फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भिकियासैंण में ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। सीएचसी भिकियासैंण में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की मांग के लिए रामलीला मैदान में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुसुमलता बौड़ाई, प्रदीप बिष्ट और अभिषेक बंगारी अनशन पर बैठे। इस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने महरा से राइट टू हेल्थ बिल लागू करने और सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठाई। करन माहरा ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया था लेकिन वह पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा है। उन्होंने मौके से ही स्वास्थ्य सचिव से दूरभाष पर बातचीत कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। आंदोलन को समर्थन देने वालों में सभासद संजय बंगारी, नंदन रावत, मिथिलेश बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, वीर बिष्ट, गोविंद रावत, जगदीश चंद्र, श्याम बिष्ट, दिनेश उप्रेती, प्रहलाद बंगारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें