फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो माह बाद आज से बेस में ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सवा दो माह के बाद बृहस्पतिवार से बेस अस्पताल अल्मोड़ा में ओपीडी शुरू होगी। हालांकि अब भी अस्पताल में आईपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रहेंगी। लंबे समय बाद ओपीडी संचालित होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर से ही कोविड अस्पताल के रूप में बनाए गए बेस अस्पताल में कोरोना मरीजों का ही उपचार चला। पहली लहर में लंबे समय तक अस्पताल सामान्य मरीजों के लिए बंद रहा। कोविड मरीजों के उपचार के बीच सामान्य ओपीडी, आईपीडी और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। हालांकि पहली लहर के बाद संक्रमण कम होने पर ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन समेत सभी सेवाएं शुरू हुईं। लेकिन अप्रैल में आई दूसरी लहर में एक बार फिर से बेस कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीज भर्ती होने शुरू हुए।
20 अप्रैल से अस्पताल में सामान्य ओपीडी समेत सभी व्यवस्थाएं बंद कर दी गईं थीं। मात्र कोरोना संक्रमित मरीजों का ही उपचार चल रहा था। तब से जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ा, जबकि बेस में ओपीडी बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर अब 72 दिनों बाद बृहस्पतिवार एक जुलाई से बेस में सामान्य ओपीडी शुरू होगी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए सामान्य ओपीडी खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें