सेना की भर्ती रैली आठ अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी में होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर तक चलेंगे। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल बिनेश नायर ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में 23 अगस्त तक होंगे। इसके बाद अभ्यर्थी के ई-मेल पते पर प्रवेश पत्र प्रेषित किए जाएंगे। भर्ती में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत के छह जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा में संपर्क किया जा सकता है।
अल्मोड़ा। सेना की भर्ती रैली आठ अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी में होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर तक चलेंगे। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल बिनेश नायर ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में 23 अगस्त तक होंगे। इसके बाद अभ्यर्थी के ई-मेल पते पर प्रवेश पत्र प्रेषित किए जाएंगे। भर्ती में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत के छह जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा में संपर्क किया जा सकता है।