फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक, वन पेंशन लेकर रहेंगे

Wed, 24 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक और वन पेंशन योजना शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को भी पूर्व सैनिकों ने चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। नारेबाजी कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मात्र कोरे आश्वासन दे रही है। समान रैंक के लिए समान पेंशन नहीं मिलने से पूर्व सैनिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के एक साल बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और आश्रितों से धरने में भागीदारी का आह्वान किया है।

अध्यक्षता सूबेदार आनंद सिंह बोरा ने और संचालन सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। संगठन के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, उपाध्यक्ष रवि कमल जोसी, सचिव सुरेंद्र टम्टा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरि, सूबेदार आनंद संह बोरा, कर्नल शशिशेखर जोशी, आनंद बिष्ट, जगजीवन बिष्ट, विनोद गिरि, पूरन सिंह ऐरी, इंद्र सिंह, पीसी तिवारी, मनमोहन वर्मा, आरनरी कैप्टन केशव दत्त पांडे, जीएच वर्मा, जीवन लाल वर्मा, लीलाधर शर्मा, रघुवीर, एसएस जोशी, एनबी जोशी, आरपी टम्टा, हयात सिंह गैड़ा, कुंती देवी, उमेद बिष्ट, दौलत सिंह, महिपाल सिंह महेता, गोपाल खोलिया, कुंदन बिष्ट, गोविंद बिष्ट, हरीश साह, केजी पंत आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें