पकड़े गए लीसे के साथ आरोपी और पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
लमगड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक से 72 टिन लीसा और 17 कट्टे सूखा लीसा बरामद कर दो आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक को भी सीज कर दिया है। बरामद लीसे की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
सोमवार तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने बमनस्वाल से लमगड़ा की तरफ से आ रहे एक ट्रक की तलाशी ली। इस ट्रक में अवैध रूप से 72 टिन लीसा और 17 कट्टे सूखा लीसा बरामद हुआ। पुलिस ने लीसा ले जा रहे लक्ष्मण राम निवासी सिमगढ़ी, थाना कांडा (बागेश्वर) और धनेश सिंह निवासी कोटलाचक बेड़च्यूला तहसील धारी (नैनीताल) के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही अवैध लीसा लेकर जा रहे ट्रक (यूए 04 सीए 4701) को भी सीज कर दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, एसआई चंद्र सिंह, कांस्टेबल गोविंद सिंह, महेश लाल और मलकीत सिंह शामिल थे। एसएसपी ने पुलिस की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
बाइक में अवैध शराब ले जाते दबोचा
अल्मोड़ा। पुलिस ने एक बाइक में अवैध शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसआई बिशन राम के नेतृत्व में गश्त पर निकली टीम ने एसएसजे परिसर के पास बाइक (यूके 01 ए 130) में सवार होकर जा रहे बर्शीमी निवासी पूरन सिंह के पास से 28 पव्वे देसी शराब और दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।