कुमाऊंनी लोक संगीत और शास्त्रीय प्रस्तुतियों के बीच लक्ष्मी भंडार, हुक्का क्लब में शनिवार रात दो दिवसीय मल्हार सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने रास नृत्य, झोड़ा, छपेली की प्रस्तुतियां दीं। गीत एवं नाट्य प्रभाग लखीमपुर, लखनऊ की प्रस्तुतियों के साथ ही रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित लोक नाट्य हिलजात्रा की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने हुक्का क्लब को स्टेज निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
मल्हार सांस्कृतिक महोत्सव के तहत संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति के कलाकारों ने रास नृत्य, छपेली नृत्य के साथ झोड़ा की प्रस्तुति दी। महोत्सव में डी शैडो डांस अकादमी, हिमाद्री नाटक कला मंच, कंचन मधुर कला ग्रुप के अलावा गीत एवं नाट्य प्रभाग लखीमपुर, लखनऊ से पहुंचे कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित लोक नाट्य हिलजात्रा की विशेष प्रस्तुति ने मौजूद दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि हुक्का क्लब के कलाकारों ने देश-विदेश में सांस्कृतिक नगरी का नाम ऊंचा किया है।
संस्था सचिव और वरिष्ठ रंगकर्मी शिव चरण पांडे ने कहा कि संस्था के कलाकार संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित हैं। मल्हार सांस्कृतिक समारोह के संयोजक विनीत बिष्ट ने भविष्य में भी रंगमंच के कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही। संस्था अध्यक्ष प्रभात लाल साह ने क्लब को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर रवि रौतेला ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक शंकर लाल साह, अरुण रौतेला, अरुण वर्मा, कैलाश गुरुरानी, विद्या बिष्ट के अलावा रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, धरणीधर पांडे, अश्विनी तिवारी, चारू तिवारी, शरद साह, जगत मोहन जोशी, हेम तिवारी, दिनेश रावत, डा. ललित जोशी, चंचल तिवारी, रोहित साह, कंचन बिष्ट, धीरज साह, मनीष पांडे, नीरज पांगती, योगेश जोशी, दीपक रावत, सुबोध नयाल, दीक्षा साह, प्रकाश बिष्ट, गोकुल बिष्ट, ओमी बुढ़ाकोटी, प्रकाश बिष्ट, मनोज साह, राजेश साह, वर्तिका साह, निकिता साह, पूजा थापा, गीतांजलि रावत, हर्षित अधिकारी, सूरज रावत समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद थेे।