फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। मनिआगर से हल्द्वानी की तरफ जा रही एक कार मनिआगर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से मनिआगर क्षेत्र के रहने वाले और हाल हल्दूचौड़ निवासी गिरीश चंद्र जोशी (44) पुत्र तारा दत्त जोशी तथा कौस्तुबानंद जोशी (34) पुत्र एसी जोशी किसी काम से गांव आए थे। लौटते वक्त मनिआगर-नगरखान मार्ग पर चनोली के पास उनकी ऑल्टो कार संख्या यूके 06 एएन 4836 दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों लोगों को पीएचसी बाड़ेछीना में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को 108 की मदद से अल्मोड़ा भेज दिया गया।
गिरीश चंद्र जोशी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कौस्तुबानंद की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मृतक गिरीश चंद्र जोशी चनोली गांव का रहने वाला है जबकि कौस्तुबानंद खंडोली गांव का मूल निवासी है। दोनों के परिवार वर्तमान में हल्दूचौड़ में रहते हैं। घटना की सूचना उनके घर दे दी गई है। उधर घायल का हाल जानने पूर्व विधायक मनोज तिवारी और जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें