फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मल्ला महल में हुआ एक दिवसीय माल्टा महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग की ओर से शुक्रवार को मल्ला महल में एक दिवसीय माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के किसानों और काश्तकारों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने काश्तकारों को नींबू प्रजाति के फलों का महत्व बताया। काश्तकारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने काश्तकारों को तकनीकी नींबू की बागवानी कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। नींबू प्रजाति के फलों के बगीचों में तकनीकी दृष्टिकोण अपनाने, जिले में उत्पादन का दायरा बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन


जिले के 250 काश्तकारों ने किया प्रतिभाग
मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक दिवसीय माल्टा महोत्सव में जिले के 250 काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। विपणन व प्रोत्साहन के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से इस महोत्सव का आयोजन किया गया था। कहा कि वह काश्तकारों का तकनीकी दृष्टिकोण लेकर नींबू वर्गीय बागवानी को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर काश्तकारों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें