फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 11.32 किलो गांजे के साथ एक दबोचा, जेल भेजा

Thu, 15 May 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कूपी बैंड तिराहे के पास पुलिस ने मुरादाबाद निवासी एक युवक को 11. 32 किलो गांजे के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एसआई सरोज कम्बोज टीम के साथ मरचूला चेक पोस्ट पर गश्त पर थीं। यहां से हेड कांस्टेबल दीपक कुमार को साथ लेकर कूपी बैंड तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय पर पहुंचे। जैसे ही सड़क किनारे सरकारी वाहन खड़ा कर उतरे को यात्री प्रतीक्षालय में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को आते देख सकपका गया। तलाशी लेने पर उससे गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन पन्नी में 11.32 किग्रा निकला। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नसीम अहमद निवासी तोमडिया कला, डिलारी, मुरादाबाद यूपी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें