फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 453 जनसमस्याओं का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम 2.0 के अंतर्गत संचालित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को विकासखंड भिकियासैंण के जीआईसी पंतस्थली में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 453 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत प्रतिशत निस्तारण किया गया। शिविर में 39 आधार कार्डों का पंजीकरण एवं संशोधन भी किया गया।
विज्ञापन

रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल तथा दायित्वधारी हुकुम सिंह कुंवर ने प्रतिभाग कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत और आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा , उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, तहसीलदार बरखा जलाल सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें