फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी मेले के दूसरे दिन जागेश्वर में 35 पार्थिव पूजे गए

विज्ञापन
श्रावण मास में जागेश्वर में पार्थिव पूजन करने पहुंचे श्रद्धालू। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर में श्रावणी मेले के दूसरे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान शिर्वाचन, रुद्राभिषेक, महामृज्युंजय जाप और दोष निवारण जैसी पूजा विधि विधान से संपन्न हुई। मौसम साफ रहने के कारण बाहरी जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर सुबह से ही भीड़ रही। दिन भर में करीब ढाई हजार श्रद्धालु पूजा और देव दर्शन के लिए पहुंचे। परिवार समेत मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पार्थिव पूजन भी कराया। मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 35 पार्थिव पूजन संपन्न हुए। सोमवार के दिन पार्थिव पूजा के लिए ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
बीते दिन मेले के उद्घाटन के कारण मंदिर परिसर के बाहर दुकानें नहीं खुली थी। लेकिन दूसरे दिन फड़ समेत सभी अस्थायी दुकानें खुलने से मंदिर परिसर में रौनक बढ़ गई है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम भी खूब दिखे। जगह जगह पुलिस कर्मी सुरक्षा डयूटी में मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि सोमवार के दिन पार्थिव पूजा के लिए ज्यादा लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार से मंदिर परिसर में बने अस्थायी मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो जाएगी। इधर शाम के समय स्ट्रीट लाइट जलने और बाजार खुलने से मनमोहक दृश्य को लोगों ने कैमरों में भी कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें