फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और विद्युत विहीन विद्यालयों की सूची दें

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलक्ट्रेट में बैठक लेकर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ अवस्थापना सुविधाओं को प्राथमिकता देनी होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालयों में छात्र संख्या, भवनों की स्थिति, मरम्मत, शौचालयों की स्थिति, पानी-बिजली, रसोई, स्टोर और गैस कनेक्शन आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने उप शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल और विद्युत विहीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएं, ताकि वहां सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। जो विद्यालय जर्जर स्थिति में है उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गठित कमेटी की संस्तुति के उपरांत कराएं। कई विद्यालय भवन पूर्ण होने के पश्चात भी विभाग को हस्तांतरित नहीं हो रहे हैं, इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि थर्ड पार्टी निरीक्षण के उपरांत हस्तांतरित करें।
डीएम ने कहा कि एलपीजी कनेक्शन विहीन विद्यालयों की सूची भी भेजें, ताकि डीएसओ से एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। डीएम ने रूपांतरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। बैठक में परियोजना प्रबंधक नरेश कुमार, डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद, डीईओ (बेसिक) राय साहब यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, एसई जल संस्थान केएस खाती, ईई विद्युत डीडी पांगती, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद के अलावा बीईओ और उप शिक्षाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें