सोमनाथ मेले में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
मासी में सोमनाथ मेले के चौथे दिन सरस्वती शिशु मंदिर, रामगंगा वैली स्कूल और राजकीय प्राथमिक स्कूल मासी के बच्चों की धूम रही। जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं का दर्द कलाकारों की जुबान पर भी छलकता दिखा। इस दौरान बच्चों ने नी जलणदियो हमरा जंगला, नी हणदियो भागी हमारी बर्बादी और उत्तराखंड देव भूमि तेरी जयजयकारा सहित कई प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसे पहले पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परंपरा के परिचायक हैं, इन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट, शंकर रावत, जीवन लाल वर्मा, सुभाष बिष्ट, खीमानंद मासीवाल, गोकुल चंद्र, देवकी हेमा, रामस्वरूप, विनोद मासीवाल तथा दिनेश मासीवाल आदि मौजूद थे। संचालन टीडी शर्मा और गोपाल मासीवाल ने किया।