अल्मोड़ा नगर को कोसी नदी से पानी की आपूर्ति होती है परंतु पंपिंग योजना तीन दशक पुरानी होने और शहर, आसपास के क्षेत्रों में जनसंख्या बढ़ने से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में शहर और आसपास केे क्षेत्रों को प्रतिदिन 16 से 18 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन जल संस्थान पुराने पेयजल पंपों के सहारे इसका आधा करीब आठ एमएलडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है।
विज्ञापन
वहीं अधिकांश ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों और गधेरों से पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं। समय पर बारिश नहीं होने और गर्मी बढ़ने से प्राकृतिक स्रोतों में पानी का स्तर घट गया है। वहीं कई स्थानों पर पेयजल योजनाएं जीर्ण-शीर्ण हालत में भी हैं। इनसे पानी भी लीकेज होते रहता है।