फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर-द्वाराहाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य की होगी जांच

Wed, 13 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर-बिंता-द्वाराहाट मोटर मार्ग के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायतों को जिलाधिकारी सविन बसंल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सोमेश्वर के उप जिलाधिकारी और लोनिवि खंड के अधिशासी अभियंता को कथित अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कर 25 जुलाई तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य सुनीता बोरा और कई अन्य लोगों ने लोनिवि एडीबी खंड द्वारा कराए जा रहे सोमेश्वर-बिंता-द्वाराहाट मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर डीएम से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने सोमेश्वर के एसडीएम और लोनिवि निर्माण खंड के ईई से शिकायत की जांच करने को कहा है।

डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री की केमिकल जांच आईआईटी रुड़की से कराने और जांच में आने वाली लागत को लोनिवि एडीबी खंड़ अथवा अनुबंधित फर्म से वसूलने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने सड़क में तैयार की जा रही दीवारों के निर्माण में लगाए गए पत्थरों की फिजिकल टेस्टिंग लोनिवि की भवाली स्थित लैब से कराने, आगणन की दरों, निविदा शर्तों की भी जांच करने को कहा।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि निविदा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर जांच समिति संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी संस्तुति करे। डीएम ने इस मामले को लेकर एडीएम ईलागिरि से कार्रवाई कर निर्धारित समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें