फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला पुस्तकालय में पांच वर्षों से नहीं हुई नई किताबों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला पुस्तकालय में लंबे समय बाद भी व्यवस्थाएं पटरी में नहीं आ सकी हैं। इस पुस्तकालय में पिछले पांच सालों से नई किताबों की खरीद नहीं हो पाई है। यह पुस्तकालय पिछले 10 वर्षों से बिना पुस्तकालयाध्यक्ष के संचालित हो रहा है। ऐसे में यहां तैनात एक मात्र कनिष्ठ सहायक को नई पुस्तकें मंगवाने सहित अन्य कार्यों के लिए शिक्षा विभाग पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सके इसके लिए जीआईसी अल्मोड़ा के समीप पुस्तकालय स्थापित किया गया। लेकिन दस सालों बाद भी पुस्तकालय बगैर पुस्तकालयाध्यक्ष के संचालित हो रहा है। वहीं केटोलागर का पद भी लंबे समय से रिक्त है। धौलादेवी खंड कार्यालय में तैनात शिक्षा विभाग के कर्मी को पुस्तकालयाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऐसे में पुस्तकालय एक कर्मी के भरोसे चल रहा है। हालात ये हैं कि पुस्तकालयाध्यक्ष का पद खाली होने से पिछले पांच वर्षों में नई किताबों की खरीद तक नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने यहां पहुंचने वाले युवा पुरानी किताबों में नए भविष्य तलाशने को मजबूर हैं। संवाद
-
एक करोड़ से हुआ जीर्णोंद्धार
एक करोड़ रुपये से पुस्तकालय का जीर्णोद्धार किया गया। इससे यह नए स्वरूप में तो आया लेकिन यहां कर्मचारियों की तैनाती के प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में एक मात्र कर्मचारी के नई पुस्तकों की खरीद करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

-
जंग खा रहीं अलमारियां
पुस्तकालय का जीर्णोद्धार के दौरान यहां रखी लोहे की अलमारियों को परिसर में खुले स्थानों पर रखा गया। लेकिन पुस्तकालय की क्षमता कम होने से तब इन अलमारियों को बाहर रखा गया था। जो अब भी खुुले में बारिश और धूल से जंग खा रही हैं।
विज्ञापन


कोट
- रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कई बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर ही कर्मचारियों की नियुक्ति संभव है

- अत्रेश सयाना, सीईओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें