अल्मोड़ा। सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। हालांकि अब भी अल्मोड़ा की बाजार में पुरानी दरों का ही माल बिक रहा है। लेकिन ग्राहकों की मांग पर व्यापारियों ने नई दरों का भी माल मंगवाना शुरू कर दिया है।
जीएसटी की नई दरें लागू होने से दैनिक प्रयोग होने वाल वस्तुओं के खर्च में 13 प्रतिशत की बचत होगी। इससे दैनिक जरूरतों की वस्तुएं, कृषि उपकरण, कपडे, दवा, वाहन आदि सामान सस्ती होंगे। व्यापारियों की दुकानों में अभी भी पुराने माल का स्टॉक जमा है। ऐसे में लोगों को अब भी पुरानी कीमतों में सामना खरीदना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बाजार में जब नया स्टॉक आएगा तो ही सामना सस्ता होगा। पहले से ही स्टॉक जमा होने से व्यापारी भी नया स्टॉक मंगवाने से कतरा रहे है। अगर पूराना माल बिक बिना वह नया स्टॉक मगाते है तो उन्हें आर्थिक नुकसाना उठाना पड़ेगा।
-
कोट
- नई दरों से किताबों और स्टेशनरी के दामों में थोड़ी राहत जरूर आएगी, लेकिन पुराना स्टॉक अभी भी काफी बचा है। लेकिन ग्राहकों की मांग पर नया स्टॉक मंगाया जा रहा है।
आशुतोष भट्ट, पुस्तक विक्रता, माल रोड, अल्मोड़ा
-
- ग्राहक लगातार नई दरों के सामान की मांग कर रहे है। लेकिन जब तक पुराना स्टॉक खत्म नहीं होता तक नया माल मंगवाने से नुकसान झेलना पड़ेगा।
गिरीश धवन, जनरल स्टोर, चौक बाजार,अल्मोड़ा