फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की कीमतें बढ़ने से व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 20 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमतों और जमीन के पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी से व्यापारियों में आक्रोश है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया और बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कच्चे तेल में कमी होने से तेल के दाम कम होने चाहिए, लेकिन सरकार द्वारा पेट्रोल में एक मुश्त पांच रुपये लीटर की वृद्धि से महंगाई बढ़ेगी।

उपभोक्ता प्रदेश होने से राज्य को खाद्यान्न समेत अन्य सामग्री के लिए अन्य प्रदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। तेल के दाम बढ़ जाने से ट्रांसपोर्ट पर दबाव पड़ेगा।
विज्ञापन


शासन ने भूमि के रजिस्ट्री शुल्क में भी ढाई गुना बढ़ोतरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ लाद दिया है। सरकार के इस निर्णय से लोगों को महंगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने सरकार से पेट्रोल के बढ़े दाम और जमीन के पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

धरने में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, महामंत्री ललित कार्की, दीप जोशी, दीपक साह, किशन गुरुरानी, अतुल साह, अभय साह, तरतण धवन, दीप लाल साह, संजय साह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें