फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हाकम मेरो नाम पेपर चोरी मेरो काम...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के कालीखोली में रामलीला में कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। धनुष यज्ञ में आए राजाओं ने कहा कि उनके यहां सब ठीक चल रहा है लेकिन उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला चल रहा है। कलाकारों ने मंचन में हाकम मेरो नाम पेपर चोरी मेरो काम... का गायन कर सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर तंज कसे।
मिशन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन के मंचन का शुभारंभ गिरीश चौधरी ने किया। सीता-स्वयंवर में धनुष तोड़ने आए राजाओं ने हास्य कणिकाओं में यूकेएसएससी पेपर लीक पर तंज कसे। राजाओं के धनुष न तोड़ पाने पर राजाजनक बने मनोज भाकुनी ने विलाप, सिया रही कुंवारी, टूटे नहीं चाप, क्या आज सारी पृथ्वी क्षत्रिय विहीन हो गई का गायन किया।
विज्ञापन

इसके बाद महर्षि विश्वामित्र भगवान राम को शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की आज्ञा देते है। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तभी धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम भी सीता स्वयंवर में पहुंच जाते है। धनुष यज्ञ के बाद गुस्से में आए परशुराम से राम, लक्ष्मण संवाद के दृश्यों का मंचन किया गया।
लीला में राकेश हर्बोला ने परशुराम, मिहिका हर्बोला ने राम, उपासना हर्बोला ने लक्ष्मण, इशिका हर्बोला ने सीता, हरीश हर्बोला ने रावण, नरेंद्र सिंह ने बाणासुर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

हारमोनियम में बची राम और तबले पर लक्ष्मण कुमार ने संगत दी। इस मौके पर ललित चौधरी, तेग सिंह, दिनेश चौधरी, कैलाश साह, ललित मठपाल, पंकज पंत, पूरन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें