फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण कर लें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना के अंतर्गत 18 हजार करोड़ रुपये नौ करोड़ किसानों के खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से पीएम किसानों को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें।
केंद्र सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर में किया जाएगा। निर्देश दिए कि न्याय पंचायत और ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए कृषकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। ब्लॉक मुख्यालयों में विभिन्न रेखीय विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य कृषि अधिकारी और पंचायती राज अधिकारी को कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी और न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ नवनीत पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, पंचायत राज अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेंद्र सिंह कठैत समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें