फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा की पटाल बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका परिषद ने अल्मोड़ा के मुख्य पटाल बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पूर्णतया प्रतिबंधित कर दी है। दोपहिया वाहनों का भी सुबह आठ बजे से सायं सात बजे तक बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में पालिका कर्मियों ने लाउडस्पीकर से व्यापारियों और शहरवासियों को सूचित भी किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि अल्मोड़ा का पटाल बाजार करीब डेढ़ किमी लंबा है। बाजार में पटाल बिछे हैं। पिछले काफी समय से बाजार में बेरोकटोक चौपहिया वाहन आते-जाते हैं और वाहन भी बाजार में ही पार्क कर दिए जाते हैं। इससे कई स्थानों पर पटाल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गत 18 दिसंबर को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में पटाल बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसको लेकर पालिका कर्मियों ने मंगलवार को लाउडस्पीकर से व्यापारियों और लोगों को इस संबंध में जानकारी दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि पटाल बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कोई आकस्मिक कारण होने पर पालिका से पहले स्वीकृति लेनी जरूरी होगी। बाजार में वाहन पार्किंग करना भी वर्जित है। यदि कोई वाहन बाजार में खड़ा पाया गया तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पटाल बाजार में न तो वाहन लाएं न ही पार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें