01grd03p ग्राम पंचायत म न्यू डा की बैठक
- फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। ग्राम पंचायत मन्यूड़ा और नरग्वाड़ी की पहली खुली बैठक में ग्राम पंचायत के विकास मिलजुल कर करने का संकल्प लिया। जैसर की खुली बैठक में ग्राम विकास से जुड़े अधिकारी न आने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
ग्राम पंचायत मन्यूड़ा बैठक ग्राम प्रधान हंसी देवी की अध्यक्षता में हुई। तय हुआ कि ग्राम पंचायत का विकास प्राप्त प्रस्तावों के तहत होगा। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराने को कहा। जिला पंचायत सदस्या रुपा कोरंगा ने कहा कि मन्यूड़ा गांव के विकास के लिए कोर कसर नहीं की जाएगी। बैठक में बीडीसी सदस्य नंदन गोस्वामी, राजेंद्र रावत, विपिन पांडे, राजू साह, नरेंद्र राणा, पप्पू साह, एनडी पंत आदि ने विचार रखे। संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नवीन किरमोलिया किया।
ग्राम प्रधान चंदन सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत नरग्वाड़ी की बैठक में ग्राम पंचायत के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम प्रधान ने कहा ग्राम पंचायत के हर तोक में शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। यहां सेवानिवृत्त जिला सूचना अधिकारी राजेंद्र परिहार आदि ने विचार रखे। संचालन ललिता गोस्वामी ने किया। प्रधान चंपा पांडे की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत जैसर ढ़िकुरा की बैठक में जैसर से सेलकोना तक सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने, क्षतिग्रस्त सीसी मार्गों की मरम्मत करने, ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालयों के विकास करने का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम पंचायत के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पांडे ने बैठक में ग्राम पंचायत से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। संचालन ललिता गोस्वामी और दीपक मरवाल किया।