फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर मास्टर प्लान को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। एडीएम युक्ता मिश्रा, एसडीएम सौम्या गर्वयाल समेत लोक निर्माण विभाग के एई योगेश जोशी, राज्य पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मास्टर प्लान से जुड़े विभिन्न स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों के लिए चिह्नित स्थलों की स्थिति देखी और आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान राज्य पुरातत्व विभाग के किशन किशोर, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप गौतम, तहसीलदार ज्योति धपवाल, उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला, मनोज फरत्याल, शेखर भट्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम युक्ता मिश्रा ने बताया कि मास्टर प्लान से संबंधित सभी पहलुओं को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के समक्ष रखा जाएगा। जिलाधिकारी के समक्ष सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद ही आगे की उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें