फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे जागेश्वर धाम, किया रुद्राभिषेक

Fri, 28 Aug 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में पूजा- अर्चना करते झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार। संवाद
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बृहस्पतिवार को अपने परिवारजनों के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भगवान जागनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्य हरीश चंद्र भट्ट ने राज्यपाल को विधिवत रुद्राभिषेक कराया। राज्यपाल ने जागेश्वर धाम परिसर स्थित सभी प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही। राज्यपाल ने भगवान शिव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान एडीएम युक्ता मिश्रा, एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, एडिशनल एसपी हरवंश सिंह, सीओ बलवंत सिंह, तहसीलदार ज्योति धपवाल, दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज, प्रमोद पाठक और कमित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें