सतर्कता जागरूकता अभियान में कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और जवान। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बल के अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सभी कार्मिकों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
बता दें कि इस सप्ताह का शुभारंभ बल के डीआईजी एमएम कांडपाल ने किया था। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ भी दिलाई थी।
इधर सप्ताह के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बल के देवेंद्र प्रताप यादव, राम सिंह, नफीस अहमद और मनोज बोरा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने समसामयिक विषयों पर विचार रखे।
निर्णायक की भूमिका उप कमांडेंट हितेंद्र सिंह पटियाल, सहायक कमांडेंट पीके नाथ, इंस्पेक्टर उजलिया पचवाण ने निभाई। सप्ताह भर तक तमाम गतिविधियां इस अभियान के तहत चलाई जाएंगी।