जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने विधानसभा निर्वाचन को लेकर कुछ विभागों द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों और कार्मिकों की तैनाती विधानसभा निर्वाचन कार्य में होगी।
इसमें स्थानांतरण संबंधी मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक ने सभी विभागों एवं कार्मिकों को एक परिपत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि इससे सामान्य निर्वाचन कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
निर्वाचन अधिकारी ने बिना आयोग की अनुमति के स्थानांतरण अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यमुक्त न करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने और आदेशों का उल्लंघन पर निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।