अल्मोड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं पर समीक्षा की गई। सीएमओ ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संचारी, असंचारी रोग नियंत्रण, मिशन शक्ति, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
संचालन वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक आनंद सिंह मेहता ने किया। बैठक में राजकीय टीबी क्लिनिक की टीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।