फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गोलज्यू देवता बैसी के पांचवें दिन देव पूजन

Fri, 03 Apr 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहरागांव स्थित गोलज्यू देवता मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय गोलज्यू देवता बैसी के पांचवें दिन शुक्रवार को सुबह पंडितों द्वारा भव्य देव पूजन किया गया। फिर 11 बजे से जागर प्रारंभ हुआ। इसके बाद गांव की मातृ शक्तियों ने कलशयात्रा निकाली और सभी देवडागर कोसी और साईं नदियों के संगम में स्नान के लिए गए। श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन का संचालन गोलज्यू देवता मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत मेहरागांव के समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर किया। कार्यक्रम का समापन नौ अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें