नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिकों को सम्मानित किया। इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नियमों का पालन करने के लिए चालकों को प्रेरित किया गया।
जिले में पुलिस की ओर से 32वें सड़क सुरक्षा माह का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शिखर तिराहे, लिंक रोड आदि स्थानों में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस बीच नियमों का कड़ाई से पालन करने वाले कई वाहन चालकों को पुलिस ने सम्मानित भी किया।
छात्रों को दी नियमों की जानकारी
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा माह के समापन पर श्रीराम इंटर कॉलेज ताकुला और सिरकोट इंटर कॉलेज में ताकुला पुलिस ने गोष्ठी आयोजित की।
चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव, महिला अपराध समेत तमाम कानूनी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पंफ्लेट और स्टीकर भी बांटे गए।