फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन के समर्थन में गांधी पार्क में दिया धरना

विज्ञापन
रेल रोको आंदोलन के समर्थन में गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड किसान सभा ने संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर रेल रोको आंदोलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि ढाई सौ किसानों की शहादत के बाद भी प्रधानमंत्री मौन साधे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसानों की सुध लेने के बजाए देश के गृहमंत्री येन केन प्रकारेण चुनाव जीतने की मुहिम में लगे हैं। पेट्रो पदार्थों और गैस के बढ़ते दामों से आम जनता त्रस्त है। किसान केंद्र की ओर से लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार जनता और किसानों की सुध नहीं ले रही है।
बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। महेश आर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसान सभा के जिला संयोजक दिनेश पांडे, आरपी जोशी, सुनीता पांडे, दयाकृष्ण, नंदाबल्लभ जोशी, आरसी उपाध्याय, स्वप्निल पांडे, नंदलाल गुप्ता, अरुण जोशी, किशन राम, सुशील तिवारी, जया पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें