अल्मोड़ा एसएसजे में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते एनएसयूआई के छात्र नेता । संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में हुई त्रुटियां दूर न होने पर नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल इस मामले में विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मिले।
उन्होंने कहा कि छात्रों को अंक तालिका में अनुपस्थित दर्शाया गया है। उन्होंने अंक तालिकाओं में हुई त्रुटियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने समस्या को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई के जिला संयोजक संजू सिंह, पवन मेहरा, बाल विक्रम सिंह रावत, मयंक ओली, पंकज कार्की, कार्तिक कनवाल करन भाकुनी, नेहा परगाई, गरिमा परगाई, मनीषा फर्त्याल, मिताली राज, दीपिका आदि शामिल हैं। संवाद