फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने बेस अस्पताल शिशु को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक किशोरी ने बेस अस्पताल में शिशु को जन्म दिया है। पुलिस के मुताबिक नैनीताल जिला
विज्ञापन

निवासी 14 वर्षीय किशोरी को पेट में तेज दर्द उठने लगा। दर्द से कराह रही किशोरी को परिजन बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाए। इधर, सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि किशोरी के शिशु को जन्म देने के मामले में कोतवाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
अस्पताल में डॉक्टरों की परीक्षण करने के बाद किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई तो परिजनों को होश फाख्ता हो गए। अस्पताल में नाबालिग ने सामान्य प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से पूछताछ की लेकिन उनसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि किशोरी नानी के घर रहती थी लेकिन कुछ समय पूर्व नानी की मौत के बाद वह अपने घर पर ही रह रही थी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अविवाहित युवती बनी मां, तीन माह बाद होनी है शादी
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार रात उपचार के लिए पहुंची एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात 21 वर्षीय युवती के पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल से महिला अस्पताल को रेफर करने के दौरान ही युवती का प्रसव हो गया। बताया जा रहा है कि युवती का तीन माह बाद विवाह होना तय है। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें