फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका प्रशासन और एबीवीपी का पुतला

Wed, 10 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पुतला फूंकते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसएसजे परिसर केंद्रीय पुस्तकालय में हुई घटना के विरोध में परिसर प्रशासन और एबीवीपी का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिसर निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में किताबों में एबीवीपी के छात्रसंघ प्रत्याशी के स्टीकर चिपकाने वाले और कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई छात्रों को साथ लेकर परिसर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देगा। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पवन मेहरा, संदीप तड़ागी, बाल विक्रम सिंह, विश्वास टम्टा, रोहित जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें