फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने लगाया दीक्षांत समारोह में गबन होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्च 2020 में कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्रों समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समारोह के नाम पर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में खर्च होने वाली राशि का दुरुपयोग किया गया है।
इससे छात्रों में नाराजगी है। उन्होंने मामले की जांच कर गबन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने दो सप्ताह के भीतर जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का घेराव और तालाबंदी करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, ऋषभ भाकुनी, पंकज आर्य, भरत भैसोड़ा, कमल पंत, योगेश उप्रेती आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें