अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से खफा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जागेश्वर विधानसभा के मनियागर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में की गई मूल्य वृद्धि को वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान ऐसे जन विरोधी फैसलों के खिलाफ युवा कांग्रेस मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से पेट्रोल, डीजल में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, पवन गैडा, गुरुड़ाबाज छात्रसंघ अध्यक्ष रोशन लाल टम्टा, कमल किशोर, राजेंद्र चम्याल, पवन टम्टा, गौरव गैडा, नीरज नेगी, शंकर नेगी, विमल प्रकाश, रोहित कुमार आदि शामिल थे।