एनएसएस स्वयंसेवियों ने की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक के स्वयंसेवियों ने यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने पॉलिथीन नष्ट की, गाजर घास का उन्मूलन किया।
बौद्धिक सत्र में गोष्ठी हुई। जिसमें एनएसएस के उद्देश्य बताए गए। कार्यक्रम अधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने तमाम विषयों पर विचार रखे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ. प्रेमप्रकाश और विशिष्ट अतिथि पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।