अल्मोड़ा में एनआरयू का शुभारंभ करते युकां पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और सीएए का जवाब अब कांग्रेस नेशनल रजिस्टर ऑफ अनइंप्लाइड (एनआरयू) से देगी। युवा कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एनआरसी और सीएए जैसे गैर जरूरी कदम उठाकर जनता को भ्रमित कर रही है।
युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने बताया कि युकां ने नेशनल रजिस्टर ऑफ अनइंप्लाइड (एनआरयू) बनाने के लिए मोबाइल नंबर लांच किया है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सीएए और एनसीआर लाकर जनता को भ्रमित कर रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस देश, प्रदेश और जिले में एक एनआरयू तैयार करके मोदी सरकार की वास्तविकता सामने लाकर जनता का ध्यान देश में बढ़ती बेरोजगारी की ओर करेगी। कहा कि युवा कांग्रेस बेरोजगारों और युवाओं को साथ लेकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगा। वहां अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी, जागेश्वर विस क्षेत्र अध्यक्ष ललित सतवाल, सुनील सिंह, मोहन देवली, राहुल गोस्वामी, रोहित जोशी, उमेश गुरुरानी, राहुल खोलिया आदि थे।