फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल संस्थान की पाइप लाइन फटने से पानी की आपूर्ति प्रभावित

Fri, 04 May 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पाइप लाइन को दुरुस्त करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कोसी से नगर को आने वाली जल संस्थान की पाइप लाइन फट गई। जिससे नगर के कई इलाकों में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति ठप रही।   कोसी नदी से जल संस्थान की तीन पाइप लाइनों से शहर को पेयजल सप्लाई किया जाता है। इसमें से एक पाइप लाइन बृहस्पतिवार रात 11 बजे फट गई।

विज्ञापन


कोसी पंपिंग हाउस में तैनात अवर अभियंता बचे सिंह ने बताया कि बार-बार बिजली जाने के कारण पंप को फिर से स्टार्ट करना पड़ रहा था। जिससे मटेला से एडम्स की पेयजल लाइन फट गई और रात में पानी लिफ्ट नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह पांच बजे से कर्मचारी पाइप लाइन ठीक करने में लगे रहे और प्रात: करीब आठ बजे लाइन दुरुस्त कर दी गई। पाइप लाइन फटने से नगर के एडम्स स्थित टैंक से पोखरखाली, खोल्टा, नियाजगंज, तल्ला दन्या, ढूंगाधारा और गोलनाकरड़िया इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इधर जल संस्थान के जेई विजय बलवंत मेहरा ने बताया कि एडम्स टैंक में पानी एकत्र होना शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर शाम के वक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें