फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोमवार से आम नागरिकों के लिए दिन में पांच घंटे के लिए खुलेगा गोल्फ मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक गोल्फ मैदान के विवाद का मामला सुलझता नजर आ रहा है। जिला मुख्यालय से पहुंचे सीडीओ नवनीत कुमार ने यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अधिकारियों से मुलाकात की और नागरिकों का पक्ष रखा। तय हुआ कि 11 जनवरी सेमवार से मैदान को दिन में लगभग साढ़े तीन घंटे के लिए खोला जाएगा, जबकि हर मंगलवार को सुबह नौ से पांच बजे तक मैदान खुलेगा। मैदान में किसी भी तरह की गंदगी अथवा गलत गतिविधियां न हों इसके लिए प्रशासन वहां पुलिस तैनात करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि गोल्फ मैदान रानीखेत की शान से जुड़ा हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने ही देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोग भी यहां पिकनिक मनाते हैं। गत माह मैदान को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल के आह्वान पर बीते रविवार को रानीखेत बाजार भी बंद कराया गया।
व्यापारियों का कहना था कि मनोरंजन स्थलों का पहले से ही अभाव है। ऐसे में एकमात्र गोल्फ मैदान था, उसे भी बंद कर दिया गया है, जिसका सीधा असर रानीखेत के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है। इधर, सेना का कहना है कि लोग वहां आकर गंदगी कर देते हैं। तमाम तरह की अश्लील हरकतें तक मैदान में की जाती हैं, जो कि स्वच्छ वातावरण के लिए ठीक नहीं हैं। इधर, बृहस्पतिवार को सीडीओ नवनीत कुमार यहां पहुंचे और स्थानीय जनसंगठनों के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद वह कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अधिकारियों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेना के सम्मुख लोगों का पक्ष रखा गया। तय हुआ कि सोमवार से 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक मैदान आम नागरिकों के लिए खुलेगा। प्रशासन की तरफ से मैदान में पुलिस का सिपाही तैनात किया जाएगा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे, व्यापार संघ निवर्तमान अध्यक्ष भगवंत नेगी, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, राजेंद्र जसवाल, मोहन नेगी, खजान जोशी, दीप भगत, हरीश शाह, दीपक गर्ग, एड राजेश रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें