फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ को नोटिस

Thu, 20 Apr 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में तैनात चिकित्सा स्टाफ के भौनखाल-तड़म मोटर मार्ग में हुई दुर्घटना के दिन ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने पर सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन चिकित्सा स्टाफ के रहते कई घायल लोगों को बचाया जा सकता था। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीएमओ को 22 अप्रैल तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

 
मामला 16 मार्च को भौनखाल-तड़म मोटर मार्ग में हुई दुर्घटना से संबंधित है। जिसमें आठ लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में तैनात चिकित्सक और स्टाफ के अनुपस्थित होने से घायलों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाया था। जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ डा. आरसी पंत को दिए थे, लेकिन इस प्रकरण में आख्या नहीं मिलने से नाराज जिलाधिकारी ने सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 और 34 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी चिकित्साधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने और मुख्यालय छोड़ने संबंधी आवेदन पत्र बिना पूर्वानुमति के महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को अग्रसारित नहीं किए जाने संबंधी आदेश दिए गए थे, लेकिन आदेशों का अनुपालन करने में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाहन दुर्घटना स्थल से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर है लेकिन, चिकित्सक और स्टाफ के उपस्थित रहने से घायलों को उचित इलाज मिल सकता था और कुछ घायलों को बचाया जा सकता था। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि क्यों न सीएमओ और संबंधित चिकित्सक के कृत्य को अपराध की सुसंगत धाराओं की श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए। उन्होंने पूरे प्रकरण में सीएमओ को 22 अप्रैल तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए आगे कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें